कांग्रेस कार्यालय में राजेश तिवारी का हुआ भव्य स्वागत

राजेश तिवारी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मिली मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त मीडिया पैनलिस्ट एवं सुल्तानपुर कांग्रेस के तेजतर्रार वक्ता राजेश तिवारी के स्वागत को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राजेश तिवारी का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि राजेश तिवारी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी मिलना सुल्तानपुर कांग्रेस के लिए गौरव की बात है। उनकी सक्रियता, संगठनात्मक अनुभव और प्रभावी वक्तृत्व क्षमता से प्रदेश स्तर पर पार्टी की आवाज को मजबूती मिलेगी।

जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने उन्हें बधाई दी। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने राजेश तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारियां संगठन को और सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगी।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त मीडिया पैनलिस्ट राजेश तिवारी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ उसका निर्वहन करेंगे।कांग्रेस की विचारधारा, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की आवाज को मजबूती से जनता के बीच पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रीति नीति सिद्धांत और विचार धारा को अपना आदर्श मानते हुए जनता व कांग्रेस जनों का प्रदेश स्तर पर मीडिया के माध्यम से पक्ष रखने का काम किया जायेगा।

उन्होंने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से पार्टी को और मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुरेश चंद्र मिश्र, आरबी पांडेय, विनय त्रिपाठी, सुब्रत सिंह सनी, ममनून आलम, ओम प्रकाश दूबे, मोहित तिवारी, विजय पाल, रब्बन हाशमी,जनेश्वर उपाध्याय, सलाहुद्दीन हाशमी, अखंड मिश्रा, मोहम्मद अलीम, मोहम्मद अतीक, दीपक सोनी, सारिक अल्वी, जाकिर हसन,हाजी फिरोज अहमद, शीतला साहू, राजेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button