मंगल-गुरु की युति से बन रहा बड़ा राजयोग, 55 दिनों तक 3 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

Mangal Guru Yuti 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल देव 18 सितंबर को अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल ग्रह करीब 55 दिनों तक इसी राशि में संचार करेंगे। इस गोचर की सबसे खास बात यह है कि कर्क राशि में ज्ञान और समृद्धि के कारक देवगुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं।
ऐसे में कर्क राशि में मंगल और गुरु की युति बनेगी, जिसे ज्योतिषीय गणनाओं में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गुरु के साथ युति होने के कारण मंगल का नीच प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएगा और इसका शुभ प्रभाव कई जातकों के जीवन में देखने को मिलेगा। विशेष रूप से कर्क, सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए आगामी 55 दिन नौकरी, कारोबार, पद-प्रतिष्ठा और धन लाभ के लिहाज से बेहद फलदायी साबित होने वाले हैं।
कर्क राशि: पदोन्नति, नई जिम्मेदारी और रुका हुआ धन मिलने के प्रबल योग
कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर कार्यक्षेत्र में बड़ी सकारात्मक प्रगति लेकर आ रहा है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों की तरफ से नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।
आपकी मेहनत और लगन को पहचान मिलेगी, जिससे आपके प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। काफी समय से अटके हुए पुराने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। जो जातक नौकरी बदलने या करियर में नए विकल्प की तलाश में हैं, उनके सामने बेहतरीन प्रस्ताव आ सकते हैं।
व्यापारिक दृष्टि से भी यह समय अनुकूल रहेगा; किसी नए बड़े क्लाइंट से जुड़ाव हो सकता है या रुका हुआ व्यापार दोबारा रफ्तार पकड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर फंसा हुआ धन वापस मिलने से राहत मिलेगी और आय के नए स्रोत बनेंगे, साथ ही परिवार में किसी मांगलिक या शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि: कारोबार में नया सौदा और 55 दिनों तक कमाई में होगी बढ़ोतरी
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन करियर के मामले में नए अवसर खोलेगा। दफ्तर में आपके ऊपर काम का भार जरूर बढ़ेगा, लेकिन यही अतिरिक्त कार्यभार भविष्य में तरक्की और पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित रहेंगे। कारोबारियों के लिए यह समय नए और मुनाफे वाले सौदे फाइनल करने के लिए उत्तम है। पुराने संपर्कों और कारोबारी मित्रों के जरिए बड़ा वित्तीय लाभ मिल सकता है।
अगर आप अपने बिजनेस का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं, तो यह अवधि कदम आगे बढ़ाने के लिए सर्वोत्तम साबित होगी। लंबे समय से अटका हुआ कोई आर्थिक विवाद या पेमेंट का मसला आसानी से सुलझ जाएगा। कुल मिलाकर आने वाले 55 दिन मेहनत के साथ-साथ कमाई को बढ़ाने वाले सिद्ध होंगे।
तुला राशि: नई नौकरी के आकर्षक ऑफर और पुराने निवेश से मिलेगा बंपर मुनाफा
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल और गुरु की यह युति सुख-समृद्धि और वित्तीय मजबूती देने वाली मानी जा रही है। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के नए अवसर सामने आएंगे। दूसरी संस्थाओं से आकर्षक वेतन और पद के साथ नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, जिससे लंबे समय से जॉब बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापारियों को अचानक बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
Business Rashifal: 14-20 सितंबर का कारोबारी सप्ताह, इन 5 राशियों को मिल सकता है बड़ा मुनाफा
विशेषकर विदेशी कंपनियों या बाहरी संपर्कों से जुड़ा व्यापार करने वालों को मोटा मुनाफा हाथ लगेगा। पूर्व में किए गए किसी पुराने निवेश या संपत्ति से बढ़िया रिटर्न मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के चलते घर-परिवार के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं और विलासिता से जुड़े साजो-सामान खरीदने की योजनाएं पूरी होंगी।



