सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने में समाज के हर व्यक्ति की भूमिका अहम: जिलाधिकारी

गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक जिले में चलाया जाएगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने अभियान को सफल बनाने के लिए एनजीओ, सामाजिक संगठनों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। इस अवसर पर अभियान में सहयोग देने वाले एनजीओ एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।
मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 12 अध्यायों में विभिन्न थीम आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि थीम आधारित कार्यक्रमों के साथ-साथ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
बैठक में आदेश धामा, सौम्य सिंह रावत, ममता त्यागी उर्फ गीता टाय, बीना रंधावा, ज्योति गुप्ता, शालू पांडे (विमला), लव यादव, सुषमा गंगवार, संध्या श्रीवास्तव, प्रीतम सैनी, निभा श्रीवास्तव, परमजीत कौर, संजीव हुडा, तनुज गंभीर, जीतेन्द्र बच्चन, काजल छिब्बर, डॉ. शशि श्रीवास्तव, सुजल सक्सेना, रजनी ढौंडियाल जोशी, शैफाली गुप्ता, ज्योति सिंह, तुषार शर्मा, डॉ. नीलम शर्मा, उमेश शर्मा, मयंक चौधरी, मेघ राज अरोड़ा, नरेश कुमार और जगमोहन सिंह रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



