नगर पालिका अध्यक्ष ने बस्तेपुर और नारायण नगर का किया निरीक्षण

रायबरेली। नगर पालिका क्षेत्र के कई मोहल्लों का मंगलवार नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने निरीक्षण किया। मोहल्ले का निरीक्षण करने पहुँचे नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यहाँ की समस्या की लगातार शिकायतें आ रही थी, जिसके बाद आज मौके पर ही पहुँचकर निराकरण कराने का प्रयास किया गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने मंगलवार को गोरा बाजार न्यू नारायण नगर, बस्तेपुर का नगर पालिका टीम के साथ निरीक्षण किया और साफ़ सफाई को लेकर कर्माचारियों को निर्देश दिया। न्यू नारायण नगर की टूटी सड़कों की इंटर लॉकिंग कराने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने मोहल्लावासियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आपके मोहल्ले की सड़क का निर्माण किया जायेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने कहा कि मैं सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर रहता हूं। जनता जनार्दन की सेवा में सदैव तत्पर रहते हुए तत्काल फोन आने पर समस्याओं के निस्तारण हमारी टीम कराने का प्रयास करती है।
उन्होंने बताया कि साफ-सफाई के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं और साथ ही समय-समय पर विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाता है। इस अवसर पर स्थानीय सभासद कमरूद्दीन व मोहल्ले वासी मौजूद रहे।



