जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर ईरान का मिसाइल अटैक, A-10 और F-15 फाइटर जेट्स को नुकसान

Muwaffaq Salti Air Base: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव जारी है। ईरान ने अब जॉर्डन में अमेरिका के अहम मिलिट्री एयरबेस ‘मुवाफ़क साल्टी’ पर मिसाइल हमला किया है। खास बात यह है कि यह हमला अंधेरे की आड़ में किया गया। इस मिसाइल हमले में अमेरिका के कई एडवांस्ड फाइटर जेट्स को नुकसान पहुंचा।
F-15 और A-10 एयरक्राफ्ट को नुकसान
‘CBS न्यूज़’ के मुताबिक, हमले में अमेरिका के लगभग आठ ‘F-15’ फाइटर जेट्स को मामूली नुकसान पहुंचा; मरम्मत के बाद इन एयरक्राफ्ट्स को फिर से सर्विस में लाया गया है। हालांकि, अमेरिका के बेहद ताकतवर माने जाने वाले ‘A-10 थंडरबोल्ट’ को भारी नुकसान पहुंचा, और उसका एक विंग पूरी तरह से टूटकर अलग हो गया। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ‘सी हॉक’ (Sea Hawk) हेलीकॉप्टरों को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।
अमेरिका ने 30 से ज़्यादा पैट्रियट मिसाइलें दागीं
ईरानी मिसाइलों को रोकने के लिए अमेरिकी सेना ने 30 से ज़्यादा ‘पैट्रियट’ एयर-डिफेंस मिसाइलें दागीं। हालांकि सभी अमेरिकी सैनिक सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन पेंटागन को अपने मिसाइल स्टॉक के तेज़ी से खत्म होने की चिंता है।
ट्रंप ने कनाडा पर ठोका 50% टैरिफ, जवाब में कनाडा ने की ये कार्रवाई
ऑयल टैंकरों और युद्धपोतों पर जवाबी हमले
इससे पहले मंगलवार को अमेरिका ने ईरान के पांच कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) ले जाने वाले टैंकरों को निशाना बनाया: किविक, चारमीनार, होरिजोन 1, रीस्को और *दरिया*। इसके जवाब में ईरान के ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ ने आठ टैंकरों और दो युद्धपोतों को निशाना बनाया। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान की अर्थव्यवस्था पर आर्थिक दबाव बनाने के लिए ईरानी ऑयल टैंकरों पर हमले जारी रहेंगे।



