गौवंश से टकराया बाइक सवार दंपति: गंभीर घायल

गम्भीर घायल पीजीआई रेफर

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के कन्नौज इटावा हाइवे स्थित भरथना इटावा मार्ग पर ग्राम हथनौली के समीप सोमवार की रात पौने 9 एक बाइक सवार दंपति बाइक पर सवार होकर भरथना स्थित अपने घर जा रहा था। तभी अचानक सड़क पर गौवंश आ जाने से बाइक गौवंश से टकरा गई जिससे अबोध बच्चा सहित दंपति घायल हो गए। जिन्हें सरकारी एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए भरथना अस्पताल लेजाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद गम्भीर घायलों को सेंफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार कस्वा के मोहल्ला अनवरगंज निवासी बाइक मिस्त्री पप्पू की बहन बहनोई अपनी मासूम बच्ची के साथ बाइक पर सवार होकर इटावा से अपने घर आ रहे थे। इसी बीच ग्राम हथनौली के समीप अचानक दौड़ती बाइक के सामने गौवंश आ जाने से दौड़ती बाइक गौवंश से टकरा गई। जिससे पप्पू मिस्त्री की बहन बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं उनकी बहन व बेटी भी मामूली चोटिल हो गई। परिजनों द्वारा आनन फानन में उपचार हेतु जिला अस्पताल के बाद उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button