ट्रेन की चपेट से रेल यात्री की दर्दनाक मौत
कानपुर से लौटा था भरथना स्टेशन

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली अन्तर्गत गुजरी दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे कानपुर से दिल्ली को जा रही सुपरफास्ट नई दिल्ली सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से पोल संख्या 1137/13 -1137/17 और तीसरे पोल 1137/19 के मध्य एक रेल यात्री की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर बिखरे मृतक के शव अवशेषों को एकत्रित कर कब्जे में लिया और जमा तलाशी पर मृतक का एक पेनकार्ड मिला जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जिसमें अखिलेश कुमार 30 बर्ष पुत्र रामौतार निवासी नगला खरगजीत, भोली थाना भरथना के रूप में मृतक के पिता स्वयं रामौतार सिंह यादव ने की।
दुखी पिता रामौतार सिंह यादव ने बताया कि उनका बेटा अखिलेश किसी जरूरी कार्य से कानपुर गया था,बुधवार और गुरुवार की रात्रि वह कानपुर से आगरा जाने वाली अवध एक्सप्रेस ट्रेन से भरथना रेलवे स्टेशन पर उतरा था।
और अंधेरा होने के कारण वह भोर होने तक स्टेशन पर ही रूक गया था, सुबह नींद के धौके में अखिलेश रेलवे लाइन के रस्ते गांव अपने घर के लिए निकल पड़ा इसी बीच दौड़ती ट्रेन ने उनके बेटे को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्लस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है।
जबकि अखिलेश की मौत की खबर से पत्नी बच्चे समेत परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।



