भाजपा के नवनिवार्चित राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का अंश द्विवेदी ने किया भव्य स्वागत

सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिवार्चित राष्ट्रीय महामंत्री, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के लखनऊ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया गया।
लखनऊ के अर्जुनगंज क्षेत्र में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) सुल्तानपुर के उपाध्यक्ष अंश द्विवेदी ने माला और गदा देकर किया भव्य तरीके से स्वागत। और इस अवसर पर हरीश द्विवेदी के स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए भाजयुमो उपाध्यक्ष अंश द्विवेदी ने कहा कि हरीश द्विवेदी भारतीय जनता पार्टी के एक बेहद मजबूत स्तंभ और कुशल संगठन शिल्पी हैं।
राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद उनके प्रथम लखनऊ आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अंश द्विवेदी ने विश्वास जताया कि हरीश द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन और सशक्त नेतृत्व में संगठन और सभी कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि उनके अनुभव और संगठन क्षमता के बल पर आने वाले आगामी ‘विधानसभा चुनाव 2027’ में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पूरी तरह से सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय वरिष्ठ जन, पार्टी पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने गाजे-बाजे और नारेबाजी के साथ राष्ट्रीय महामंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।



