काँवड़ यात्रा पहुंचेगी टिकरिया से सीताकुण्ड धाम, गोमती मित्रों ने किया पूरा इंतजाम
बढ़े जलस्तर के बीच गोमती मित्रों ने किया श्रमदान,श्रद्धालुओं को किया सावधान

सुल्तानपुर:-गोमती नदी के बढ़े जलस्तर के बीच रविवार को गोमती मित्र मंडल ने प्रातः 6 से 9 बजे तक सीताकुण्ड धाम परिसर एवं नदी तट पर साप्ताहिक श्रमदान किया। आगामी कांवर यात्रा के टिकरिया से सीताकुण्ड धाम पहुंचने को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए तथा जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई।
गोमती मित्रों ने नदी तट एवं परिसर की सफाई करते हुए श्रद्धालुओं से भी स्वच्छता बनाए रखने और बढ़े जलस्तर के कारण नदी के गहरे हिस्सों में न जाने की अपील की।
श्रमदान में संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,राजेश पाठक,राकेश सिंह दद्दू,सेनजीत कसौधन दाऊ, मुन्ना सोनी,अजय प्रताप सिंह,आलोक तिवारी,अजीत शर्मा,रामू सोनी,प्रांजल,राज मिश्रा,आनंद वत्स,अशोक सहित अनेक गोमती मित्र उपस्थित रहे।


