दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी

ग्राम पंचायत-ग्राम विकास अधिकारियो का प्रदर्शन में भाटी संख्या में जुटे अधिकारी

बसरेहर,इटावा। विकास खंड बसरेहर के सचिवों द्वारा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) प्रशांत पोरवाल की कार्यशैली एवं भाषाशैली के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी लगातार धरना प्रदर्शन जारी रहा।

धरना में जनपद कार्यकारिणी से ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष दीपक यादव, जिला मंत्री मनोज कुमार मिश्रा, विवेक कुमार, प्रांतीय प्रतिनिधि संदीप कुमार सविता, संगठन मंत्री राहुल श्रीवास्तव आदि ने विकास खंड कार्यालय पर पहुंचकर सचिवों की समस्याओं को सुना गया एवं आश्वासन दिया कि उनकी समस्या के सम्बन्ध में जिला स्तरीय अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।

विकास खंड के सभी सचिवों ने जिला संगठन के समक्ष एक ही मांग रखी कि जब तक प्रशांत पोरवाल को विकास खंड से हटाया नहीं जाएगा, तब तक सभी कर्मचारी लगातार धरना पर बैठेंगे और कोई भी कार्य नहीं करेंगे। मंगलवार के धरने में सचिव आलोक चौहान, समीउद्दीन, प्रदीप कुमार, नीरज यादव, शिवम कुमार, ज्योति यादव, आरती यादव, प्रीति, सौरभ कुमार, सुशील कुमार, मृदुल शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, हेमंत कुमार सहित सभी सचिव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button