वार्षिक पत्रिका ‘नव पल्लव’ का भव्य विमोचन

सुल्तानपुर। पीएम श्री केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर की वार्षिक पत्रिका ‘नव पल्लव’ के विमोचन का गरिमामय कार्यक्रम विद्यालय परिसर में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं की साहित्यिक, रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रकाशित वार्षिक पत्रिका ‘नव पल्लव’ का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या पल्लवी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने पत्रिका के प्रकाशन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक मंच विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पत्रिका की संपादक राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका डॉ. दीपा द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं परिश्रम से ‘नव पल्लव’ को एक सुंदर एवं सार्थक स्वरूप प्रदान किया गया। पत्रिका में छात्राओं की रचनात्मक अभिव्यक्तियों, साहित्यिक लेखों, कविताओं एवं विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों को स्थान दिया गया है।

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएँ डॉ. रीना केसरवानी, डॉ. बबीता जैन डॉ. खुर्शीद अनवर, मंजरी यादव, सुनीता देवी, सरोज, ज्योति मिश्रा, शैलेंद्र चतुर्वेदी, रचना, सीमा यादव, अंजना सिंह, सुमन, खुशबू, साधना, पुष्प लता, तृप्ति मिश्रा, प्रिया त्रिपाठी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यालय में साहित्य, सृजन और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ किया। उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने ‘नव पल्लव’ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए छात्राओं को निरंतर सृजन एवं अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button