मालगाड़ी की चपेट से अंधेड़ की मौत

भरथना,इटावा l भरथना कोतवाली क्षेत्र के गाँव नगला महिपत से गुजरी डीएफसी रेलवे ट्रैक पर बुधवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक व्यक्ति दौड़ती मालगाड़ी की चपेट में आ गया l जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनाम भरकर शव को पोस्टमार्तं हेतु भेजा l

क्षेत्र के ग्राम कुंअरा निवासी सोना पुत्र शिव नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा 55 वर्षीय बड़ा भाई सुरेन्द्र जोकि कबाड़ा बीनने का काम करता है l सुबह करीब दस बजे घर से निकला था,तभी डीएफसी रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर पोल संख्या 609/8 के समीप दौड़ती मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी l मृतक के भाई ने बताया कि मृतक की दिमागी हालत कुछ ठीक नही थी l

शव की शिनाख्त होने के बाद थाना उपनिरीक्षक गीता देवी ने शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा l वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार के साथ कोहराम मच गया l

Related Articles

Back to top button