बूथ सं. 76 की अनुपस्थित मतदाता सूची प्रकाशित कर की गई चस्पा
बूथ सं.76 में अनुपस्थित मतदाताओं की सूची का अवलोकन हुआ सार्वजनिक

जसवंतनगर,इटावा। निर्वाचन चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रही एसआईआर प्रक्रिया के तहत शनिवार को नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट कक्ष संख्या चार पर रेलमंडी आंशिक भाग बूथ 76 की एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची के मतदाताओं की बीएलओ द्वारा चिन्हित चार केटागरी मृतक,डबल, शिफ्टेड और अनुपस्थित मतदाताओं निर्वाचन सूची संबंधित बीएलओ मुनेश कुमार, सुपरवाइजर शमशेर बहादुर,एसडीओ विद्युत आनंदपाल सिंह द्वारा सपा सह प्रभारी ठा.अजेंद्र सिंह गौर,सभासद प्रतिनिधि मोनू शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय बिंदु आदि पार्टी नेताओं और जागरूक लोगों की उपस्थिति में चश्पा की गई।
बीएलओ द्वारा बताया गया कि चश्पा की गई सूची पर यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो उपजिलाधिकारी महोदय से संपर्क कर सकता है।



