दूसरों का दर्द मिनटों में छू मंतर कर देते हैं इस तारीख को जन्मे लोग, क्या आप भी हैं इस ‘नैचुरल हीलर’ की लिस्ट में

Moon ruled numbers: अंक ज्योतिष (Numerology) की दुनिया में हर नंबर का अपना एक खास महत्व और ऊर्जा होती है, मगर अगर हम मूलांक 2 (Radix 2) की बात करें, तो इन लोगों में एक गजब की चुंबकीय शक्ति और शांति होती है।

अंक शास्त्र के अनुसार, जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 कहलाता है। इस मूलांक का सीधा संबंध ‘चंद्रमा’ (Moon) से होता है। चंद्रमा की तरह ही ये लोग स्वभाव से बेहद शीतल, समझदार और केयरिंग होते हैं। अपनी खास आभा और बातों से ही ये दूसरों का दुख दूर कर देते हैं, इसीलिए इन्हें ‘नैचुरल हीलर’ (Natural Healer) भी कहा जाता है। आइए जानते हैं मूलांक 2 वालों की उन खास बातों को, जो उन्हें सबसे अलग बनाती हैं।

कमाल के लिसनर होते हैं मूलांक 2 वाले

आज के समय में हर कोई बस अपनी बात कहना चाहता है, मगर मूलांक 2 वाले बहुत ही बेहतरीन श्रोता (Good Listeners) होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि जब कोई इनसे अपने दिल की बात कह रहा होता है, तो ये बीच में बिल्कुल नहीं टोकते। ये पूरी तसल्ली से सामने वाले की बात सुनते हैं। यही वजह है कि जब कोई परेशान व्यक्ति इनसे बात करता है, तो उसका मन ना सिर्फ हल्का हो जाता है, बल्कि उसे एक अद्भुत सुकून भी मिलता है।

बिना जज किए समझते हैं दूसरों का दर्द

मूलांक 2 वाले लोग भावनाओं से बहुत गहरे जुड़े होते हैं। ये सामने वाले की फीलिंग्स को बहुत ही आसानी से पढ़ लेते हैं। लोग बिना किसी डर या झिझक के अपनी सबसे बड़ी परेशानियां इनके साथ शेयर कर लेते हैं, क्योंकि उन्हें इस बात का पूरा भरोसा होता है कि मूलांक 2 वाले उन्हें उनकी परिस्थितियों के लिए कभी जज नहीं करेंगे, बल्कि उनके दर्द को अपना समझकर महसूस करेंगे।

सावन में घर के मुख्य द्वार पर तुरंत लगाएं ये 1 पौधा, रातों-रात दूर होगी कंगाली और बरसेगी शिव की कृपा

दवा की तरह काम करती हैं इनकी बातें

इन लोगों के बात करने का लहजा बहुत ही सौम्य और शांत होता है। आपको मूलांक 2 वाले लोग कभी भी लंबे-लंबे और उबाऊ भाषण देते हुए नजर नहीं आएंगे। इसके बजाय, प्यार और अपनेपन में डूबे इनके दो शब्द ही किसी भी निराश इंसान का हौसला बढ़ाने के लिए काफी होते हैं। इनकी मौजूदगी ही आस-पास के माहौल को सकारात्मक बना देती है।

Related Articles

Back to top button