प्रशासन ने चकरोड-नाली को कराया कब्जा मुक्त
जैतूपुर ख्वाज्गी में बर्षों से दबंग किए थे अवैध कब्जा

भरथना,इटावा। भरथना तहसील क्षेत्र के ग्राम जैतूपुर ख्वाज्गी के मजरा नगला रामलाल में मंगलवार को राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने चकरोड और नाली का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान चकरोड को कब्जामुक्त कराकर आवागमन सुचारु कराया गया।
जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चकरोड एवं नाली की पैमाइश कर सीमांकन और निशानदेही की। इसके बाद तहसीलदार भरथना दिलीप कुमार, खंड विकास अधिकारी विजय शंकर प्रसाद तथा पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाकर चकरोड और नाली को कब्जा मुक्त कराया गया।
कार्रवाई के दौरान चकरोड को समतल एवं आवागमन योग्य बनाने के लिए ट्रैक्टर से मिट्टी का कार्य भी कराया गया। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल तथा गांव के संभ्रांत लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने कार्रवाई की पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई।



