पल्स पोलियो अभियान रहा सफल

68 टीमों ने 3,278 बच्चों को पिलाई दवा

जसवंतनगर,इटावा। तहसील क्षेत्र में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत व्यापक स्तर पर घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान में कुल 68 गांवों को शामिल किया गया, जहां 68 टीमों ने डोर-टू-डोर भ्रमण कर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 3,178 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई। इसके साथ ही क्षेत्र में संचालित 9 ईंट-भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों के बच्चों सहित 100 बच्चों को भी दवा दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के दौरान एक्स-हाउस (अनुपस्थित/बंद घर) की संख्या 291 रही, जिन्हें चिह्नित कर अगली विजिट में कवर करने की रणनीति बनाई गई है। अभियान की मॉनिटरिंग अधीक्षक डॉ.वीरेंद्र सिंह और डॉ. विकास अग्निहोत्री द्वारा की गई। इसके अलावा बीएचडब्ल्यू केशव सिंह, अमित कुमार तथा एनजीओ प्रतिनिधि रज्जाक सहित करीब डेढ़ दर्जन सुपरवाइजरों ने टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अभियान में 68 टीमों के अंतर्गत एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और आशा बहुएं शामिल रहीं, जिन्होंने पूरी निष्ठा के साथ डोर-टू-डोर कार्य किया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर बच्चे तक दवा पहुंचाना प्राथमिकता है। अभियान को लेकर अभिभावकों में भी जागरूकता देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button