अन्नपूर्णा भवन में खाद्यान्न वितरण शुरू
पात्र लाभार्थियों को समय से राशन वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के दिए निर्देश

जसवंतनगर,इटावा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत रजमऊ स्थित अन्नपूर्णा भवन में सोमवार को खाद्यान्न वितरण का शुभारंभ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी/वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक शाक्य और पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र सागर सिंह ने किया। दोनों ने अन्नपूर्णा भवन में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का जायजा लिया और उचित दर विक्रेता को आवश्यक निर्देश दिए।
पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र सागर सिंह ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ ही लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक शाक्य ने कहा कि सरकार की खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का उद्देश्य पात्र परिवारों को समय से राशन उपलब्ध कराना है। अन्नपूर्णा भवन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों को सुविधाजनक तरीके से खाद्यान्न उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वितरण के दौरान पारदर्शिता और सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
इस अवसर परअमित मिश्रा के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, ग्रामीण और उचित दर विक्रेता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



