वीरांगना उदादेवी पासी थीं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी : इ.वीरेंद्र

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अद्वितीय वीरांगना, शौर्य, साहस और सामाजिक न्याय की प्रतीक वीरांगना उदा देवी पासी की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिला अध्यक्ष इं.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित कर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा वीरांगना उदा देवी पासी ने विदेशी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन साहस,स्वाभिमान,समानता,और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है।वर्तमान में आवश्यकता है कि नई पीढ़ी उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लें।उन्होंने कहा वीरांगना ऊदा देवी पासी ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपनी बंदूक से 36 अंग्रेज सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था।
इस अवसर आफताब अहमद रज्जू,मो.अरशद खान,चौ.सुरेश निर्मल,अखिलेश यादव,राजेश मौर्य,सलीम खान,शुभम लोहिया,मो.मुशीर,राजेंश मौर्य,श्रवण आज़ाद,संतोष यादव आदि लोग उपस्थित रहे।



