सोनिया गांधी का राजनैतिक जीवन, संघर्ष योगदानों भरा है: दीक्षित

सोनिया गांधी के 79वें जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने केक काटा मरीजों को फल बांटे

भरथना,इटावा। इटावा कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में मंगलवार को राज्यसभा सांसद कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 79वां जन्मदिन भरथना में बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शीर दीक्षित और पीसीसी सदस्य सुखराम सिंधी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर केक काटा और उनके दीर्घायु की कामना करते हुए भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीक्षित और पीसीसी सदस्य सिंधी गांधी योगदानों पर प्रकाश डाला।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने सोनिया गांधी के त्याग,संयम व समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अपनाते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया। प्रधानमंत्री पद को अस्वीकार कर उन्होंने जनता के प्रति अपने समर्पण का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनके नेतृत्व में वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को निर्णायक जीत मिली थी, जिसके परिणामस्वरूप देश के दो-तिहाई राज्यों में कांग्रेस की सरकारें बनीं। उन्होंने सोनिया गांधी की पहल पर लागू खाद्य सुरक्षा अधिनियम का भी जिक्र किया, जिसने देश की दो-तिहाई आबादी को सस्ते दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराकर करोड़ों गरीबों को राहत पहुंचाई।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सोनिया गांधी के राजनीतिक जीवन, संघर्ष और उनके योगदानों को याद किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सोनिया गांधी ने हमेशा संगठन को सर्वोपरि रखा और कमजोर, पिछड़े तथा वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद किया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भूरे पाल,ब्लाक अध्यक्ष रणवीर यादव,सतीश पोरवाल,बृजेश शर्मा,शिववीर यादव,मनोज सविता,जनवेद सिंह वावा सहित तमाम कांग्रेसी समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button