इटावा बॉडर पर यमुना नदी में बड़ा हादसा टला

पैर फिसलने से जमुना में गिरी महिला को गोताखोरों ने बचाया

जसवंतनगर,इटावा। इटावा-आगरा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पुल पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्राम कटारी,थाना जसवंतनगर की रहने वाली 55 वर्षीय प्रेमवती पत्नी राजकुमार रिश्तेदारी में कचौरा घाट आई थीं।

सुबह करीब 9 बजे कचौरा घाट पुल से उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव के साथ यमुना नदी में गिर पड़ीं औऱ बह कर आगरा जिले की सीमा चित्रहाट थाना क्षेत्र की तरफ बह कर जाने लगीं तो इसकी सूचना चित्रहाट पुलिस को दी अचानक हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही थाना चित्रहाट प्रभारी रुद्रप्रताप सिंह मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया।ग्राम खिलावली के पास प्रेमवती को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। महिला के सुरक्षित बाहर आने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस व गोताखोरों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button