क्षेत्रवासियों को मिली सौगात ! संतप्रेमा फिलिंग स्टेशन के भव्य शुभारंभ पर सुंदर कांड और विशाल भंडारे का आयोजन

कैबिनेट मंत्री डा मनोज कुमार पांडे ने फीता काट कर पेट्रोल पम्प का किया लोकार्पण

रायबरेली । मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है उक्त लाइनें गुलरहा के युवा समाजसेवी मनोज यादव पर सटीक बैठती हैं । उल्लेखनीय है कि मनोज यादव के अथक प्रयासों से सदर विधानसभा क्षेत्र के कुचरिया से विश्वनाथगंज मार्ग पर बेला टेकई में कैबिनेट मंत्री डा मनोज कुमार पांडे ने संतप्रेमा फिलिंग स्टेशन का फीता काट करके भव्य शुभारंभ फीता किया ।

खाद्य एवं रसद मंत्री ने पौधारोपण करके पर्यावरण को बचाये जाने का संदेश भी दिया । इस दौरान आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित भारी जन सैलाब को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को एक नई सौगात दिलाये जाने के लिए मनोज यादव निसंदेह प्रशंशा और बधाई के पात्र हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब क्षेत्र में किसानों को भारी सहूलियत मिलेगी क्योंकि डीजल और पेट्रोल के लिए अब उन्हें दूर नहीं भटकना पड़ेगा ।

कार्यक्रम की शुरुवात में शुभचिंतकों द्वारा भारी भरकम माला पहनाकर मुख्य अतिथि स्वागत किया गया । मंजू यादव, धर्मेश यादव, गीता यादव और प्रतिभा यादव द्वारा बुके भेंट किया गया। मुख्य आयोजक मनोज यादव और यशवंत यादव ने राम दरबार की प्रतिमा भेंट करके मुख्य अतिथि का सम्मान किया । अभयदाता मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश मिश्रा और दर्जनों समाजसेवियों और प्रतिष्ठित पत्रकारों का भी सम्मान किया गया ।

संगीतमय सुंदर कांड पाठ और विशाल भंडारा कार्यक्रम का सफल और जोशीला संचालन मुन्ना मिश्रा द्वारा किया गया । आगन्तुको का आभार एवं धन्यवाद दीपक राही ने व्यक्त किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से‌ राम प्रसाद यादव ठेकदार, विनीत त्रिपाठी, प्रधान एकौना महिपाल पटेल, जगदीश यादव, अशोक यादव, हरिश्चंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सुंदर लाल यादव, अजय यादव, अमेठी जिले के शाहगढ़ ब्लाक प्रमुख सदाशिव यादव, अरविन्द यादव, अंकित यादव, सुनील यादव, सौरभ यादव, आकाश सिंह, बृजेश सिंह, एसपी मौर्या, संजय मौर्या, अजय मौर्या सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button