पोर्टल पर होगी विवरण संशोधन की सुविधा

भरथना,इटावा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। योजना के तहत साचीज (लखनऊ) की ओर से नया पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से लाभार्थियों के रिकॉर्ड में दर्ज त्रुटियों का सुधार कराया जा सकेगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना के अधीक्षक डॉ. सैफ ने बताया कि नए पोर्टल के जरिए आयुष्मान भारत के डेटा में लाभार्थी के नाम, जन्मतिथि,पिता/पति का नाम,लिंग और पते में संशोधन कराया जा सकता है। इसके लिए लाभार्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिन पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड तकनीकी कारणों से नहीं बन पा रहा है,उनके नाम भी इस पोर्टल के माध्यम से हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ऐसे में सभी पात्र लाभार्थी बिना देरी किए अपना आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनवा लें,ताकि योजना का लाभ भविष्य में निर्बाध रूप से मिलता रहे।

Related Articles

Back to top button