एसडीएम ने फीता काटकर किया वाटर कूलर का शुभारंभ

महराजगंज, रायबरेली। एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम द्वारा फीता काटकर वाटर कूलर का किया गया शुभारंभ महराजगंज नगर पंचायत द्वारा तहसील परिसर जो कि आर्य नगर वार्ड में आता है वहां पर लोगों को शुद्ध और ठंडा पानी पीने के लिए मिले इसके लिए वाटर कूलर की स्थापना की गई है । एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा फीता काटकर वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया ।

एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम ने कहा कि वाटर कूलर स्थापित हो जाने से अब तहसील परिसर में आने वाली जनता अधिवक्ताओं कर्मचारियों को शुद्ध और ठंडा जल पीने को मिलेगा। प्रभात साहू अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि आर्य नगर वार्ड में तहसील परिसर पड़ती है वहीं पर वाटर कूलर को स्थापित किया गया है जिसका उद्घाटन आज एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम द्वारा किया गया है प्रभात साहू ने कहा कि भीषण गर्मी में जनता को राहत मिले इसके लिए नगर पंचायत युद्ध स्तर पर शुद्ध और ठंडे पानी की व्यवस्था कर रही है वही आर्य नगर के सभासद जमुना पासवान ने वाटर कूलर लगने की खुशी में सभी का मुंह मीठा भी कराया। इस मौके पर युवा समाजसेवी पीयूष साहू सभासद जमुना पासवान सभासद धर्मेंद्र वर्मा मुस्ताक राइनी सहित अधिवक्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button