हवन पूजन कर दूसरी नुमाइश का शुभारंभ

मुख्यातिथि अजय यादव गुल्लू,हरिओम यादव ने किया हवन पूजन

भरथना,इटावा। भरथना नगर में संचालित होने वाले दूसरे ग्रामीण सावन मेला प्रदर्शनी का भी शुभारम्भ हो गया। नुमाइश प्रदर्शनी वर्तमान में नगर व क्षेत्रवासियों के लिए मनोरंजन का केन्द्र बनी हुई है।

भरथना कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित एसएवी इण्टर कालेज के मुख्य द्वार के सामने स्थित यादव राइस मिल में संचालित दूसरी नुमाइश प्रदर्शनी का हवन पूजन के साथ शुभारम्भ हुआ। पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू व पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव की मौजूदगी में लाखन सिंह,सुरेन्द्र सिंह, शिवराज सिंह,प्रताप वर्मा,मोहित यादव आदि के द्वारा हवन पूजन किया गया। साथ ही ठेकेदार मो0 सफीक ने अतिथियों का माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। नुमाइश प्रदर्शनी में घर गृहस्थी समेत जरूरत के सामान की आपूर्ति व मनोरंजन का केन्द्र बनी जलपरी के साथ इस बार सुपर ड्रैगन ट्रेन, आसमानी, नाव,ब्रेक डांस,नैनो कार,मिनी ट्रेन,मिक्की माउस, जम्पिंग,बच्चों के अन्य झूले प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहेगें। साथ ही आइसक्रीम स्टॉल, रेस्टोरेंट,कपडा के अलावा खेल-खिलौने, घर गृहस्थी का उपयोगी सामान, श्रृंगार आदि की दुकानों से नगर व क्षेत्रवासी खरीद फरोख्त कर सकेगें।

Related Articles

Back to top button