प्राथमिक विद्यालय दौतरा में हुआ मातृ दिवस का आयोजन

महराजगंज, रायबरेली। बच्चे की प्रथम शिक्षिका उसकी माँ होती है और यदि माँ अपने बच्चे के भविष्य का उज्जवल सपना देख ले तो निश्चित ही वह बच्चा अपने माँ बाप, समाज एवं देश का नाम जरूर रौशन करेगा, इसी भावना से ओत प्रोत हो क्षेत्र के दौतरा प्राथमिक विद्यालय में मातृ दिवस का आयोजन कर उनके जज्बे, हौसले एवं संघर्ष पर संगोष्ठी आयोजित कर विद्यालय परिवार द्वारा मातृ गौरव सम्मान से पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर नन्हे मुन्हे बच्चों ने नृत्य, चित्रकला एवं नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति सम्मान एवं प्रेम व्यक्त किया। साथ ही विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालय के शिक्षक आशीष प्रताप सिंह ने बताया यह आयोजन मातृ शक्ति के सम्मान एवं बच्चों में संस्कार एवं संवेदनाओं के विकास हेतु अत्यंत प्रेरणादायक रहा, विद्यालय में पंजीकृत बच्चो की माताओ की जागरूकता एवं शिक्षा के प्रति समर्पण के चलते ही प्राथमिक विद्यालय दौतरा को पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
————-‐————————————————
ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न
महराजगंज रायबरेली। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में इंहौना रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में आए जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी मो. इलियास मन्नी एवं सह प्रभारी रामखेलावन पासी द्वारा चर्चा की गयी कि एसआईआर के तहत बूथ स्तर पर छूटे नामो तथा भाग छः में नाम बढ़ाए जाने वालों की सूची तैयार होनी है।

ब्लाक अध्यक्ष सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया की स्थानीय स्तर के मुद्दों को लेकर तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन आगामी कार्य दिवसो में करने है जिसके लिए न्याय पंचायत अध्यक्ष अपनी अपनी न्याय पंचायत के मुद्दों की सूची तैयार कर दें जिससे उन पर कार्य किया जा सके। कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा माइनर में पानी न आने, स्मार्ट मीटर से हो रही आम जनमानस की समस्याओ पर वृहद चर्चा की गयी। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियो में भरत मिश्रा, दिलीप शर्मा, दिनेश मिश्रा, राहुल सिंह, रामचंद्र सिंह, रजत वर्मा, मुकेश कुमार, मनी राम यादव, हनुमान जायसवल, राजकुमार, रवि चंद्र सिंह, जसवंत वर्मा सहित दर्जनों कांग्रेसी गण मौजूद रहे।



