धार्मिक अनुष्ठान समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं: शिवपाल सिंह यादव
धार्मिक और आवाहनों से सनातनी परम्परायें जीवित रहतीं हैं

भरथना,इटावा। कथा, भागवत सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों से जहाँ देव शक्तियों का आवाहन तो होता ही है,बल्कि आपसी प्रेम,सौहार्द और परस्पर मेल-मिलाप पर भी सकारात्मक प्रभाव पडता है। इनसे हमारी सनातनी परम्परायें भी जीवित रहती हैं। समय-समय पर ऐसे आयोजन समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।
उक्त बात क्षेत्र के ग्राम नगला प्रान (बेर) में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह के दौरान पहुँचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कही। उन्होेंने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों में सभी को बढ-चढकर सहभागिता करनी चाहिये।
इससे पहले विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कथा का पूजन अर्चन कर आचार्य से आर्शीवाद लिया तथा कार्यक्रम आयोजक कमलेश यादव आढती, उपेन्द्र यादव आदि ने पूर्व मंत्री का पट्टिका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। तदुपरान्त सरस कथावाचक दुर्गेश नन्दन महाराज (श्रीधाम वृन्दावन) द्वारा सुदामा चरित्र, माखनचोरी आदि विभिन्न लीलाओं का मार्मिक वर्णन करते हुए कथा का रसपान कराया गया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख हरिओम यादव, विधायक व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव यादव चीनी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बण्टी, शिक्षक नेता बृजेश यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



