समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी मिले हक अधिकार और सम्मान : अखिलेश यादव

ऊँचाहार, रायबरेली। श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ऊंचाहार विधानसभा के कई ब्लॉकों में आयोजित चौपाल के माध्यम से हाल ही में भारतीय वायु सेना से रिटायर्ड मूलरूप से धोबहा जगतपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश यादव ने उपस्थित जनसमुदाय से उपरोक्त बातें कही है।

उन्होंने उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। मेहनत करने वाला व्यक्ति कभी खाली हाथ नहीं रहता। छोटा या बड़ा काम नहीं होता, हर काम महत्वपूर्ण है। श्रमिकों को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। संगठित होकर श्रमिक अपने हक आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। सच्ची मेहनत हमेशा फल देती है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत सबसे जरूरी है। सभी श्रमिकों को बराबरी का सम्मान और अवसर मिलना चाहिए। काम के साथ आपकी सेहत भी जरूरी है।

देश में विकास के पीछे श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। वहीं पहली जनसभा धूता ग्राम पंचायत के सूबेदार का पुरवा गांव में आयोजित हुई जिसमें वहां के लोकप्रिय प्रधान बलराम यादव ने भी लोगों को संबोधित किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिलेश यादव ने उपस्थित लोगों को गमछा व महिलाओं को साल भेंटकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रवींद्र यादव, अनिल पासी, शिव प्यारे यादव, दिनेश मौर्या, राम सजीवन पासी, शादाब अहमद, मुशीर अहमद, संदीप सोनी, घुरऊ रैदास, सतरोहन रैदास, संतोष चौरसिया, शिवचरन निर्मल, राजेश पाल, अमरपाल मौर्य, सन्नू सेठ, रंजीत यादव, सहित सैकडों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button