अवधी स्टार गायक संजय यदुवंशी को मिली बेल

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता
सुलतानपुर. अवधी स्टार गायक व अभिनेता संजय यदुवंशी एवं उनके भाई शिवा यदुवंशी को गुरुवार को जिला जज कोर्ट से बेल मिल गई। उनके अधिवक्ता भानू प्रताप यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली नगर में धारा 3(5) 115(2) 352,351(3) 109 में दर्ज प्राथमिकी मामले में जिला जज के समक्ष समक्ष पेश किया गया था। जिला जज ने तर्कों से सहमत होकर जमानत मंजूर कर दिया है।
अधिवक्ता ने बताया कि कोतवाली नगर ने संजय यदुवंशी व शिवा यदुवंशी के घटना में शामिल न होने बाद भी फर्जी प्राथमिकी दर्ज कर धारा 3(5) में बढ़ोत्तरी कर दिया जो कि राजनैतिक द्वेष में षड्यंत्र के तहत पुलिस ने आर्थिक लाभ लेकर किया है जिसका कोई विधिक साक्ष्य नहीं है संजय यदुवंशी एवं शिवा यदुवंशी की लोकप्रियता से घबराए हुए हैं जो आए दिन पेशबंदी कर फर्जी प्राथमिकी दर्ज करवाकर अपराधी बनाने का षडयंत्र रचते रहते हैं जो न्यायालय में कहीं नहीं टिकेंगे।
संजय यदुवंशी के घर रात्रि 12 बजे धम्मौर और कोतवाली नगर की पुलिस थानाध्यक्ष धम्मौर के साथ जाकर बिना वारंट के अहाते की दीवार कूदकर चोर की तरह घर में घुसकर स्त्री लज्जा भंग करने वाली गलियाँ दी व महिलाओं से बदसुलूकी किया जो मानवाधिकारों का सीधे तौर पर उल्लंघन है जिसके खिलाफ हम न्यायालय में लड़ाई लड़कर दोषियों पर कार्यवाही करवाने के काम करेंगे।


