कमर्शियल सिलेंडर महंगा ! सपा नेता डॉ. शशिकांत शर्मा ने सरकार पर साधा निशाना

रायबरेली। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है, और अब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर सरकार ने कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।

डॉ. शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि होटल, ढाबा, रेस्तरां और छोटे खाद्य व्यवसाय पहले ही मंदी और बढ़ती लागत से जूझ रहे हैं। ऐसे में गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा सीधे तौर पर उनके रोज़गार और आम उपभोक्ताओं की जेब पर असर डालेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि पेट्रोल, डीजल, बिजली और अब गैस की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का जीवन मुश्किल कर दिया है। “सरकार को चाहिए कि वह तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस ले और आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए,” उन्होंने मांग की।

सपा नेता ने यह भी चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इस मुद्दे पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। डॉ. शर्मा ने अंत में कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी हर स्तर पर जनता की आवाज़ उठाती रहेगी।

Related Articles

Back to top button