राजनीति विज्ञान विभाग में फेयरवेल का आयोजन हुआ

सुलतानपुर। राणा प्रताप महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र छात्राओं के द्वारा स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती और महाराणा प्रताप के पूजन से हुआ I महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी. के. त्रिपाठी, मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेंद्र प्रताप सिंह, राजनीति के विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलोक पाण्डेय, डॉ. मंजू ठाकुर एवं डॉ. अंजना सिंह ने चित्रों पर पुष्प अर्पण किया।

अपने उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी के त्रिपाठी ने कहा की राजनीति विज्ञान एक ऐसा विषय है जो प्रतियोगी परीक्षाओं में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। अंतिम वर्ष के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की जीवन में निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए जब तक सफलता के रूप में मंजिल प्राप्त न हो जाएI मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेंद्र प्रताप ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करना ही महत्वपूर्ण नहीं है, आवश्यकता है लक्ष्य के प्रति समर्पण की। डॉ. आलोक पाण्डेय ने कहा की जीवन में अनुभव का लाभ उठाएं क्योंकि अनुभव निश्चित रूप में हमें सिखाने का कार्य करते हैं।

डॉ. मंजू ठाकुर ने कहा की जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए महाविद्यालय में सीखा हुआ हर एक पाठ निश्चित रूप से मार्ग प्रशस्त करता है और मंजिल तक पहुंचने में सहायक होता है। यद्यपि कॉलेज पूरा होने के बाद विद्यार्थी नई विधा की ओर अग्रसारित होते हैं लेकिन सत्य यह है कि गुरु और शिष्य का संबंध जीवन भर का होता है जब भी शिष्य किसी भी प्रकार का मार्गदर्शन चाहता है तो निश्चित रूप से शिक्षकों का सानिध्य उन्हें प्राप्त होता है। कार्यक्रम में शिवानी, साक्षी, शशि, दीपांशु, कुलदीप, अर्जुन आदि छात्र छात्राओं ने अपना अनुभव सबके समक्ष रखा I कार्यक्रम में समूह नृत्य एकल नृत्य एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया शिवानी अर्जुन, दीपांशु,एवं नैना वर्मा को विशेष प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन परास्नातक की छात्रा नंदिनी एवं स्नातक की छात्रा शिखा ने किया।

Related Articles

Back to top button