डाॅ०भीमराव अम्बेडकर जयंती के पर गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट ने किया रक्तदान

सुल्तानपुर। डॉ०भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट सुल्तानपुर के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय स्वशासी मेडिकल कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. अविनाश गुप्ता एवं रक्त केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रियांक वर्मा भी मौजूद रहे।

शिविर में ब्लड बैंक अस्पताल में टीम के सहयोग से 25 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह किया गया। ब्लड बैंक इंचार्ज विजय चंद्र चौधरी के नेतृत्व में अनुराग गुप्ता, अनुराग पांडेय, सिस्टर रिंकू, अवनीश शाह, अमरदीप और अब्बास सहित अन्य स्टाफ ने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार, जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर विजय भोजवाल, जिला अध्यक्ष अमेठी हरिशंकर कश्यप, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार यादव, विधिक सलाहकार एडवोकेट राकेश वर्मा,कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, जिला सचिव हृदय राम पाल, जिला प्रवक्ता दिलीप विश्वकर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष भदैंया विवेक चौरसिया तथा जिला मंत्री अमेठी सत्यम गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रक्तदान करने वालों में प्रवेश कुमार निषाद, अशोक कुमार, विक्रम चौरसिया, अनिल चौरसिया, गौरव तिवारी, संजय अग्रहरी, आनंद माली, दीपिका सिंह, रमन पांचाल,विनय कुमार सिंह, सोनू यादव, सुनील कुमार यादव और डॉ. राजकरन , राजेश भोजवाल, राम आशीष, रामेश्वर,सेतराम वर्मा,सहित अन्य लोग शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं को ट्रस्ट की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button