मिशन शक्ति के तहत बच्चियों को किया जागरूक
साइबर अपराध व यातायात नियम की दी गई जानकारी

सुलतानपुर: मिशन शक्ति अभियान के पांचवे चरण के तहत शनिवार को बंधुआ कला पुलिस द्वारा हसनपुर स्थित हनुमंत बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया गया.पम्फलेट बाँट ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट से बचाव संबंधी जानकारी दी गई।
साथ ही साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की भी अपील की गई।बताया गया की साइबर ठग खुद को पुलिस बताकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करते हैं। इसलिए जागरूक होना बेहद जरूरी है।
फेसबुक पर अन्जान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें. साथ ही सोशल साइड अकाउंट को भी लॉक रखें। वूमेन हेल्पलाइन, सीएम हेल्पलाइन, फायर टोल फ्री नंबर समेत अन्य के बारे में बताया गया. इस मौके पर उपनिरीक्षक विपिन पाठक ने लोगों को यातायात जागरूकता का पाठ पढ़ाया. उप निरीक्षक ने बताया की बिना उचित वाहन दस्तावेज व हेलमेट के वाहन न चलाएं. इस मौके पर महिला हेड कांस्टेबल माधुरी देवी हेड कांस्टेबल मनीराम आरक्षी राहुल सिंह मौजूद रहे.



