सर्किल रेट नहीं बढ़े-तो भूमि का किसान नहीं करेंगे बैनामा
आत्महत्या कर लेना होगा मंजूर

ऊसराहार,इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र अन्तर्गत ताखा तहसील क्षेत्र के ग्राम पुरैला में सर्किल रेट कम होने से नाराज किसानों आखिरकार हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना ही पड़ा,जिसके बाद प्रशासन की नीद खुल गई,और ग्राम पुरैला में अधिकारियों का गुरुवार को जत्था पहुंच गया। जहां अधिकारियों ने किसानों से मुलाकात कर सर्किल रेट को लेकर वार्ता की।
किसानों का आरोप है कि पड़ोसी गांव कुदरैल, हरकुंजलपुर और गुजराती गांव का सर्किल रेट तीस गुना अधिक है जबकि उनका गांव भी इटावा में लगता है लेकिन उनके गांव का सर्किल रेट तीस गुना कम रखा गया है।
ग्रामीण किसानों का यह भी आरोप है कि इटावा के अधिकारियों से मुलाकात की गई। फिर भी सर्किल रेट में कोई भी वृद्धि नहीं हुई। जिसके कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार पहुंच कर सर्किल रेट दुरुस्त कराने की मांग भी रखी जा चुकी थी।
लेकिन से वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई तब जाकर किसानों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया,तब जाकर प्रशासन की नींद खुली।
किसानों का कहना है कि अगर सर्किल रेट न बढ़ाए गए तो अपनी जान दे देंगे। लेकिन बैनामा नही करेंगें। इस मामले में फर्रूखाबाद एक्सप्रेसवे लिंक प्रभारी संदीप श्रीवास्तव न्यायक एडीएम इटावा से बातचीत की गई। तो उन्होंने ने पल्ला झाड़ते हुए कहा इटावा आकर बात करना।
गुरुवार को इस मौके पर इटावा एडीएम संदीप श्रीवास्तव न्यायक इटावा,ताखा तहसीलदार जावेद अंसारी,कानूनगो राम गोपाल,संतोष कुमार लेखपाल,आदि अधिकारी मौजूद रहे।



