कुड़वार पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री का निरीक्षण
अधिकारियों ने किसानों को दी जानकारी

सुल्तानपुर। पंचायत भवन कुड़वार में चल रही फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया का निरीक्षण एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी द्वारा किया गया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक शिवप्रसाद, लेखपाल राजेश श्रीवास्तव तथा कृषि अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रजिस्ट्री कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना गया।
अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से और पारदर्शिता के साथ मिल सकेगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे समय रहते अपना पंजीकरण अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।



