महावीर जयंती के उपलक्ष में निकाली प्रभात फेरी

साहिबाबाद :- महावीर जयंती के शुभ उपलक्ष पर जैन सेवक मंडल के तत्वाधान में महावीर जयंती की शुरुवात प्रातः श्री पार्शवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर , श्याम पार्क एक्सटेंशन, साहिबाबाद से प्रातः प्रभात फेरी निकाल कर की गई । प्रभात फेरी महावीर वाटिका , नवीन पार्क , जिंदल मार्किट , श्री जैन स्थानक , श्री चेतल्या , सेक्टर दो व तीन के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापिस श्री दिगंबर जैन मंदिर जी पहुंची ।

जैन सेवक मंडल के अध्यक्ष समाजसेवी विपुल जैन ने बताया कि प्रभात फेरी पिछले 40 वर्षों से निकलती आ रही है, प्रभात फेरी में सैकड़ों महिलाओं , पुरुषों एवम् बच्चों ने भाग लिया । भगवान महावीर के जयकारों से पूरे साहिबाबाद का माहौल भक्ति मय हो गया । जैन समाज के धर्म प्रेमी बंधुओं , युवा वर्ग एवम् जैन महिला मंडल की महिलाओं ने ढपली और मजिरों की थाप पर भजन कीर्तन कर भगवान महावीर की वाणी को याद किया ।

सभी ने भगवान महावीर के संदेश जियो और जीने दो एवम् अहिंसा परमो धर्म पर चलने का प्रण लिया । उपस्थित लोगों में विनय जैन , सुनील जैन , दीपक जैन , अनिल जैन , संजय जैन, अनुराग जैन, पंकज जैन ,अरिहंत जैन , आदिश जैन,उमेश जैन,विपिन जैन, रोहित जैन, बृजेश जैन, भव्य जैन, नितिन जैन, सिद्धांतजैन , रॉबिन, अमन जैन , अनुपार समीर जैन , मनीष नीरज जैन , अग्रिम जैन , प्रीति जैन , मीनू जैन , उमा जैन, सुमन जैन, प्रियंका जैन , संगीता जैन , रजनी जैन , ऋतु जैन ,अनु जैन , वीणा जैन सहित सैकड़ों लोग प्रभात फेरी में उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button