छात्रों ने रैली निकाल कर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

सरदार पटेल के आदर्शों से बच्चों को कराया परिचित

जसवंतनगर,इटावा। लौह पुरुष सरदार वल्ल,भभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एसपीएस ग्लोबल स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. भास्कर शर्मा और अध्यापक राकेश यादव ने सरदार पटेल के जीवन, व्यक्तित्व और देश की एकता एवं अखंडता के लिए उनके योगदान पर प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने एकता रैली निकाली। रैली विद्यालय से शुरू होकर कैस्त तक पहुंची और फिर वापस विद्यालय लौटी। रास्ते में शिवपाल सिंह महाविद्यालय में बच्चों को फलाहार कराया गया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

विद्यालय के निदेशक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बच्चों को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button