मेरा राजनीति में जाना सनातनी करेंगे तय: मित्तल
जो राम को लाए हैं-हम उनको लाएंगे,भाजपा को किया सूट: कन्हैया

भरथना,इटावा। श्याम जगत के विख्यात भजन सम्राट कन्हैया मित्तल ने कहा है,मेरे द्वारा गाया गया भजन “जो राम को लाए हैं-हम उनको लाएंगे” ने देश भर में बहुत फेमस हुआ और भारतीय जनता पार्टी को सूट कर गया,और यह भजन जनकर वायरल हुआ यह भजन उन्होंने सिर्फ सनातनियों के लिए गाया था।
देश भर में विख्यात भजन सम्राट कन्हैया मित्तल सोमवार को श्री श्याम मित्रमण्डल भरथना के तत्वाधान में कस्बा में रात्रि को आयोजित द्वितीय श्री खाटूश्याम संकीर्तन महोत्सव में भजनों की प्रस्तुति देने पहुंचे थे।
उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूछे गए कुछ सवालों के जवाब में बताया कि कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा से देश के सनातनी भाई नाराज दिखे,उसका कारण हमारे सनातनी भाई काग्रेस से रूष्ट हैं। राजनीति में जाने के जबाव में श्री मित्तल ने कहा कि उनका राजनीति में जाना भी सनातनी भाई तय करेंगे।
कई देशों के बीच चल रहे युद्ध के जबाव में भजन सम्राट श्री मित्तल ने कहा जंग में अमेरिका बैकफुट पर है,युद्ध का असर भारत को भी झेलना पड़ रहा है जिसमें गैस-तेल की कमी के साथ उनकी कीमतें बढ़ रहीं हैं जिसका सामना भारत को करना पड़ रहा है,कई देश एक दूसरे से जंग में लगे हैं,लेकिन रामजी की कृपा से हम सब भारतवासी होली के रंग में रंगे हैं। उन्होंने कहा है कि प्रभु श्री राम हम सबकी रक्षा करे और हम सब एक रहें। वार्ता के दौरान श्याम प्रेमी अतुल पोरवाल,दिव्य नारायन तिवारी मनी, रामजी आदि श्याम प्रेमी मौजूद रहे।



