बिजली बकायेदारों पर कार्रवाई: 12 लाख वसूले

जसवंतनगर,इटावा। विद्युत विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाकर करीब 12 लाख रुपये की राजस्व वसूली की। इस दौरान बड़ी संख्या में बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए।
विभागीय सूत्रों के अनुसार अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव के नेतृत्व में होमगंज गुड़ मंडी क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान करीब सैकड़ा भर विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए गए। विभागीय अधिकारियों ने बकायेदार उपभोक्ताओं से समय से बिजली बिल जमा करने की अपील की और चेतावनी दी कि बकाया रहने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग की कार्रवाई से बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति रही।
अभियान के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार,एसडीओ राजेश कुमार,जेई कौशल पाण्डेय सहित करीब दो दर्जन विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।



