कु.शिवानी एक दिन की बनी स्कूल प्रधानाचार्य
शिविर में सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक

जसवंतनगर,इटावा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा के अध्यक्ष रजत सिंह जैन एवं सचिव आरती द्विवेदी के निर्देशन में तहसील क्षेत्र के बाऊथ गांव स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सर्वाइकल कैंसर को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। महिला सशक्तीकरण के तहत कक्षा 10 की छात्रा शिवानी कुमारी को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नीता कटारिया ने की।
शिविर में अधिकार मित्र राजेंद्र सिंह,ऋषभ पाठक,कुमारी नीरज और अभिषेक कुमार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की टोल फ्री हेल्पलाइन संख्या 15100 के बारे में बताते हुए जरूरतमंदों को मिलने वाली विधिक सहायता की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में डॉ.अपर्णा सिंह,वंदना वर्मा,डॉ. सुकृति मिश्रा,सरला देवी, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज धाकरे,राजकुमार और साहित्य प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



