सफाई नायक से मारपीट: अभद्र टिप्पणी का आरोप

घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव सिसहाट में नगर पालिका के एक सफाई नायक के साथ मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलाब बाड़ी निवासी राजू पुत्र स्वर्गीय अंगद सिंह ने बताया कि वह 19 मार्च की सुबह करीब 5 बजे गांव सिसहाट स्थित बेलोंन माता मंदिर के पास अपने साथियों कुलदीप और आनंद के साथ सफाई कार्य कर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव के एक युवक ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवक ने पहले जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं और विरोध करने पर चप्पलों व थप्पड़ों से मारपीट कर दी।

पीड़ित के अनुसार घटना सार्वजनिक स्थल पर हुई, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और वह मानसिक रूप से आहत है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।

राजू ने थाना जसवंतनगर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button