किसने उड़ाई भारतीयों की नींद, हर दूसरा शख्स इस बीमारी की चपेट में

Sleep Disorder: भारत में नींद की कमी तेजी से बढ़ रही है। जानें कैसे 70 करोड़ लोग अनिंद्रा का शिकार हैं, इसके स्वास्थ्य पर प्रभाव और नींद सुधारने के उपाय।

Sleep Disorder: भारत में हर दूसरा नागरिक पर्याप्त नींद लेने से वंचित है। हालिया सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि देश में लगभग 46% लोग रोजाना 6 घंटे से कम सो पाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, स्वस्थ जीवन के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद बेहद जरूरी है। लगातार नींद की कमी शरीर और मन दोनों पर गंभीर असर डाल रही है और यह हमारे जीवन की गुणवत्ता को सीधे प्रभावित कर रही है।

सर्वे का दायरा

यह अध्ययन दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच 393 जिलों में किया गया। इसमें 89,000 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया। आंकड़ों के अनुसार केवल 8% लोगों को रोजाना 8 से 10 घंटे की नींद मिलती है। 42% लोग 6 से 8 घंटे सो पाते हैं। वहीं 23% लोग 4 से 6 घंटे और 23% लोग केवल 4 घंटे या उससे भी कम सोते हैं। कुल मिलाकर लगभग 70 करोड़ भारतीय अनियम्रित नींद (Sleep Disorder) की बीमारी से जूझ रहे हैं।

अधूरी नींद से पड़ता है ये बुरा असर

डॉक्टरों का कहना है कि नींद मस्तिष्क की कार्यक्षमता, निर्णय लेने की क्षमता, याददाश्त और भावनात्मक संतुलन के लिए जरूरी है। हॉवर्ड मेडिकल स्कूल के शोध बताते हैं कि केवल एक-दो रात की अधूरी नींद भी दिमाग के उस हिस्से की सक्रियता कम कर सकती है जो आत्मनियंत्रण और निर्णय से जुड़ा होता है। लंबी अवधि में नींद की कमी से डिप्रेशन, हाई बीपी, हृदय रोग और मेटाबॉलिक समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

जानें कारण और समाधान

विशेषज्ञों के अनुसार डिजिटल उपकरणों का अधिक उपयोग, अनियमित दिनचर्या और बढ़ता तनाव नींद की समस्या को बढ़ा रहे हैं। हालांकि जीवनशैली में बदलाव से नींद की गुणवत्ता सुधारी जा सकती है। जिन लोगों की नींद बेहतर हुई, उनमें से 60% ने हल्का रात का भोजन, नियमित व्यायाम और सकारात्मक घर का माहौल मुख्य कारण बताया।

तकनीकी प्रगति भी मददगार साबित हो रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित स्लिप ट्रैकिंग टूल्स लोगों को उनकी नींद को मॉनिटर और सुधारने में मदद कर रहे हैं।

नींद के आंकड़े

  • 46% लोग रोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं।
  • 42% लोग 6 से 8 घंटे की नींद पाते हैं।
  • 23% लोग 4 से 6 घंटे सोते हैं।
  • 23% लोग 4 घंटे या उससे कम सोते हैं।
  • 8% लोगों को रोजाना 8 से 10 घंटे नींद मिलती है।
  • 4% लोग 10 घंटे से अधिक सोते हैं।

तुरंत लूस मोशन कैसे रोकें, ये चीज खाते ही मिल जाएगा आराम

ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि भारत में नींद की कमी गंभीर है और इसे दूर करने के लिए लोगों को अपनी दिनचर्या और जीवनशैली में बदलाव करना अनिवार्य है।

Related Articles

Back to top button