common fridge mistake: फ्रिज में सब्जियां रखने का तरीका बदलने से हो सकते हैं ये बड़े फायदे
common fridge mistake: आजकल अधिकांश परिवारों में बाजार से सब्जियां लाकर सबसे पहले उन्हें फ्रिज में रख दिया जाता है। ये आदत इसलिए होती है ताकि सब्जियां ताजगी बनाए रखें और जल्दी खराब न हों। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये तरीका आपकी सब्जियों को जल्दी खराब कर सकता है और उनकी पोषण संबंधी गुणवत्ता भी घटा सकता है? दरअसल, ये समस्या तब पैदा होती है जब हम सब्जियों को उसी प्लास्टिक बैग में फ्रिज में रख देते हैं जिनमें वे बाजार से आई होती हैं।
हवा के न मिलने से होता है सड़ने का खतरा
प्लास्टिक बैग्स में हवा का प्रवाह रुक जाता है, जो कि सब्जियों के लिए बहुत जरूरी होता है। जब सब्जियों को हवा नहीं मिलती, तो उनके अंदर से निकलने वाली नमी वहीं फंस जाती है। इस गीलेपन के कारण बैक्टीरिया और फफूंद के पनपने के लिए उपयुक्त वातावरण तैयार हो जाता है, जिससे सब्जियां जल्दी सड़ने लगती हैं।
प्लास्टिक के इस्तेमाल से सेहत पर असर
वहीं प्लास्टिक की कई थैलियां ऐसे रसायनों से बनाई जाती हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं, जैसे बिस्फेनॉल-ए (बीपीए) और थैलेट। जब ये प्लास्टिक बैग्स फ्रिज में रखे जाते हैं, तो इन रसायनों का मिश्रण सब्जियों में मिल सकता है। ये हमारे शरीर में हार्मोनल असंतुलन और पाचन समस्याओं का कारण बन सकता है।
स्वाद और पोषक तत्वों का नुकसान
प्लास्टिक में बंद रखी सब्जियां जल्दी अपनी ताजगी और स्वाद खो देती हैं। खासकर पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और धनिया, जो बहुत जल्दी मुरझाती हैं, अपनी महत्वपूर्ण विटामिन्स और पोषक तत्वों को खो देती हैं। इससे न केवल उनकी सेहत में कमी आती है, बल्कि आपके भोजन का भी पोषण स्तर घट सकता है।
जानें सरकार 1 लीटर पेट्रोल पर कितना लगाती है टैक्स
कैसे करें सब्जियों को सही तरीके से स्टोर?
अब सवाल ये उठता है कि सब्जियों को ठीक से स्टोर कैसे किया जाए ताकि उनकी ताजगी और पोषक तत्व बने रहें। सबसे पहले, सब्जियों को उसी प्लास्टिक बैग से निकालकर थोड़ी देर के लिए हवा में सूखने दें। इसके बाद इन्हें कपड़े के थैले या जालीदार थैलों में रखें। इस तरह से सब्जियों को हवा मिलती रहती है और वे लंबे समय तक ताजगी बनाए रखती हैं।



