सर्दियों में आपकी स्किन फट जाती है, ये 4 देसी नुस्खे आजमाकर देखिए
Winter Skin care tips: सर्दियों में त्वचा फटने की समस्या, ठंड में स्किन ड्राई होने के उपाय, घरेलू नुस्खे से ग्लोइंग स्किन पाने के आसान तरीके जानिए।

Winter Skin care tips: दिसंबर की ठंड शुरू होते ही सबसे बड़ी परेशानी हो जाती है स्किन की। हाथ-पैर फटने लगते हैं, होंठ कट जाते हैं, चेहरा रूखा और बेजान दिखने लगता है। मार्केट के महंगे क्रीम लगाने से भी कुछ खास फायदा नहीं होता। लेकिन अच्छी बात ये है कि घर में रखी कुछ साधारण चीजें आपकी त्वचा को फिर से मुलायम और चमकदार बना सकती हैं।
सबसे पहले बात करते हैं सबसे पुराने और कारगर नुस्खे की। दादी-नानी भी यही बताती थीं। रात को सोने से पहले थोड़ा सा देसी घी या नारियल तेल फटे होंठों और एड़ियों पर लगा लो। सुबह तक जादू देखोगे। एक दो रात में ही फटी जगह भरने लगती है। मेरी पड़ोसन शालिनी पिछले तीन साल से यही कर रही है। उसका कहना है कि अब सर्दी में भी उसके होंठ गुलाबी रहते हैं।
अब चेहरे की बारी। सबसे आसान पैक है मलाई और शहद वाला। बस एक चम्मच ताज़ी मलाई में उतना ही शहद मिलाओ। अच्छे से फेंट लो और चेहरे-गर्दन पर लगा लो। पन्द्रह-बीस मिनट बाद गुनगुने पानी से धो दो। हफ्ते में तीन बार करोगे तो दस दिन में ही लोग पूछेंगे कि क्या लगाती हो। ये पैक स्किन को गजब का ग्लो देता है।
जो लोग एलोवेरा पौधा घर पर रखते हैं उनका तो काम ही आसान है। एक पत्ता तोड़ो, जेल निकालो और सोने से पहले पूरे चेहरे पर हल्के हाथों मालिश करो। सुबह उठकर सिर्फ सादे पानी से मुंह धो लो। ये ना सिर्फ ड्राईनेस दूर करता है बल्कि छोटे-छोटे दाने भी ठीक करता है।
Winter Season: इस वजह से सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा
एक और कमाल का पैक है खीरा और शहद का। खीरा कद्दूकस कर लो, उसका रस निचोड़ो और उसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाओ। ठंडक भी मिलेगी और नमी भी। सर्दी में गलती से भी ठंडा पानी मत छुओ चेहरे पर। हमेशा गुनगुना पानी इस्तेमाल करो वरना ड्राईनेस और बढ़ेगी।



