नक्शा विभाग की सरकारी कुर्सी पर प्राइवेट कब्जा
इटावा मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर चल रहा है अजीबो गरीब खेल

इटावा। इटावा कलेक्ट्रेट मुख्यालय स्थित नक्शा विभाग कार्यालय में एक प्राइवेट युवक के सरकारी कुर्सी पर कब्जा जमा रखा है और विभागीय कार्य करते हुए पाए गया है।
वायरल वीडियो प्रकाश में आते ही शासन प्रशासन समेत नक्शा विभाग में बुरी तरह हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि उक्त युवक कार्यालय कक्ष में बैठकर विभागीय पत्रावलियों पर कार्य कर रहा था,जिसका वीडियो और फोटो भी सामने आया है।
हमारे एक मीडिया कर्मी द्वारा पूछताछ किए जाने पर युवक ने अपना नाम अमरजीत बताया और कहा कि उसे कार्यालय में बैठने की अनुमति विभाग के जेई साहब द्वारा दी गई है। सूत्रों के अनुसार,नक्शा विभाग में तैनात संविदा कर्मी सरजीत कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर) उसका छोटा भाई है। चर्चा है कि विभाग की कई महत्वपूर्ण पत्रावलियों का रखरखाव भी उसी प्राइवेट युवक के माध्यम से कराया जा रहा है।
बताया जाता है कि विनियमित क्षेत्र कार्यालय जनपद के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव की निगरानी में संचालित होता है। इसके बावजूद विभाग में प्राइवेट व्यक्ति की सक्रियता कई सवाल खड़े कर रही है। कलेक्ट्रेट परिसर में कई वरिष्ठ अधिकारी बैठते हैं,ऐसे में नक्शा विभाग जैसे महत्वपूर्ण शाखा में बाहरी व्यक्ति द्वारा कार्य किए जाने की चर्चा प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिह्न लगा रही है।
सूत्रों का यह भी कहना है कि विभाग में तैनात संविदा कर्मी पर उच्च अधिकारियों की विशेष मेहरबानी होने के कारण ही यह स्थिति बनी हुई है। हालांकि,इस संबंध में विभागीय अधिकारियों का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका।
अब देखना यह होगा कि शासन प्रशासन और नक्शा विभाग इस मामले में जांच कर कौनसी कार्रवाई अमल में लाता है,या फिर हर मामलों की तरह यह प्रकरण भी ठंडे बस्ते में डाला जाएगा।



