ईमानदारी की मिसाल: धम्मौर पुलिस ने लौटाई महिला अभ्यर्थी की सोने-चांदी की अंगूठी

 

सुलतानपुर।हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर में आयोजित दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान धम्मौर पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए महिला अभ्यर्थी की सोने व चांदी की अंगूठी सुरक्षित रखकर उसे वापस कर दी। पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

बताया जा रहा है कि महिला अभ्यर्थी शनिवार को प्रथम पाली की परीक्षा देने हनुमत इंटर कॉलेज पहुंची थी। परीक्षा केंद्र के अंदर अंगूठी पहनकर जाने की अनुमति नहीं होने के कारण उसने एक सोने और एक चांदी की अंगूठी केंद्र के बाहर ही उतारकर रख दी थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह अंगूठी वहीं भूलकर चली गई।

इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात धम्मौर थाना के उपनिरीक्षक अनिल अवस्थी की नजर अंगूठियों पर पड़ी। उन्होंने उन्हें अपने पास सुरक्षित रख लिया। कुछ देर बाद अभ्यर्थी को अंगूठी याद आने पर वह वापस केंद्र पहुंची और खोजबीन करने लगी।

महिला अभ्यर्थी के लौटते ही उपनिरीक्षक अनिल अवस्थी ने अंगूठियां उसे सौंप दीं। अपनी कीमती अंगूठियां वापस पाकर महिला ने राहत की सांस ली और धम्मौर पुलिस की ईमानदारी की सराहना की।

Related Articles

Back to top button