अनुपस्थित शिफ्टेड डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन जरूरी : इंजी० वीरेन्द्र यादव

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार बूथ लेवल एजेण्ट (बीएलए) की बैठक बछरावा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बछरावाँ एवं ब्लॉक महाराजगंज जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में रायबरेली क्रमशः बछरावा एवं महाराजगंज कस्बे में आयोजित की गयी।
बीएलए की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि बछरावा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता लगभग तीन लाख तैंतालीस हज़ार हैं जिसमें से लगभग सत्तावन हज़ार मतदाता के नाम सरकारी कर्मचारियों द्वारा एएसडी (अनुपस्थित शिफ़्टेड डुप्लीकेट मृतक) के रूप में चिह्नित किये गये हैं जो बहुत बड़ी संख्या है इसमें से बहुत से मतदाता पात्र हैं इसलिए पार्टी के बीएलए व कार्यकर्ताओं को बूथों पर एएसडी (अनुपस्थित शिफ्टेड डुप्लीकेट मृतक)वोटर का सत्यापन अति आवश्यक है।
क्षेत्रीय विधायक श्याम सुंदर भारती ने बैठक को सम्बोधित करते बूथों पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं से कहा कि एसआईआर कार्यक्रम की इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में बढ़चढ़कर भागीदारी निरंतर होनी चाहिये।आगामी 31 दिसम्बर को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट रोल का अवलोकन कर प्रत्येक बूथ पर बीएलए द्वारा मिलान कर यह सुनिश्चित किया जाये कि ड्राफ्ट रोल में जो भी कमियाँ हों उन पर आगामी 1 जनवरी से 30 जनवरी तक एक माह दावा एवं आपत्तियां दर्ज करायी जाये।
बैठक को प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा,जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी,मेहरबान सिंह विधान सभा अध्यक्ष ब्रजेन्द्र पटेल,ब्लॉक अध्यक्ष देशराज यादव ,देवतादीन पासवान, राजू यादव ,प्रमोद पटेल,फिरोज अहमद,ओमप्रकाश रावत, रमाकान्त गुप्ता ,अफताब आलम, रामू अनाड़ी, शैलेन्द्र खैरहनी ,बृजेश यादव, बासुदेव यादव ,ओमप्रकाश चौधरी,विनय यादव,लल्लू राम यादव ,समरबहादुर,भानु पटेल,आशुतोष यादव,जिला सचिव वीरेंद्र बहादुर,शकील मंसूरी,प्रमोद पटेल,देवता दीन पासी,शोभनाथ वैश्य आदि ने संबोधित किया कार्यक्रमों में रामसनेही,रामबरन यादव,शिवम् यादव,राजकुमार लोधी,आसिफ कुरैशी,अजमेरी,शिवा विश्वकर्मा,मोनू त्रिपाठी,शीतल यादव,रामसजीवन यादव,शिवकुमार यादव सहित अनेकों सेक्टर प्रभारी व समाजवादी पार्टी के बीएलए आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।



