इंस्टाग्राम पोस्ट से कितना कमाते हैं कोहली, जानें कौन सा खिलाड़ी करता है उनसे ज्यादा चॉर्ज
Kohli Instagram Earning Income: कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब होने से फैंस में मची खलबली। जानें, कैसे उनका अकाउंट उनकी कमाई और सोशल मीडिया ताकत का बड़ा हिस्सा है।

Kohli Instagram Earning Income: क्रिकेट जगत के सुपरस्टार विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट के गायब होने से उनके फैंस में भारी घबराहट फैल गई। शुक्रवार की सुबह विराट के 274 मिलियन फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम प्रोफाइल को अचानक से गायब देख कर लोग चौंक गए। सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बन गया, और फैंस ने तरह-तरह के सवाल पूछने शुरू कर दिए। “विराट कहां हैं?”, “क्या हुआ?” और “क्या उनके अकाउंट को हैक कर लिया गया है?” जैसे सवालों ने इंटरनेट पर तूफान मचा दिया।
कंफ्यूजन के कुछ घंटे बाद राहत की सांस
मगर कुछ घंटों के भीतर ही विराट का अकाउंट फिर से नजर आने लगा। हालांकि फैंस को यह जानकर तसल्ली मिली कि विराट ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट नहीं किया था। ये साफ था कि इस घटना के पीछे कोई तकनीकी समस्या रही होगी और विराट अपनी ऑनलाइन पहचान से दूर जाने का जोखिम कभी नहीं उठाएंगे, क्योंकि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट न सिर्फ फैंस के लिए बल्कि उनके लिए एक अहम कमाई का जरिया भी है।
कोहली की इंस्टाग्राम से होने वाली भारी कमाई
विराट कोहली के सोशल मीडिया से जुड़ी कमाई के आंकड़े भी काफी चौंकाने वाले हैं। 2026 के ताजे आंकड़ों के मुताबिक, विराट हर पोस्ट से लगभग 11 से 14 करोड़ रुपये तक कमाते हैं। यह राशि उनके द्वारा किए गए विज्ञापन और प्रमोशनल पोस्ट्स से आती है। एक तरह से कहें तो विराट कोहली सोशल मीडिया के जरिए सिर्फ अपनी क्रिकेटिंग उपलब्धियों से ही नहीं बल्कि अपने प्रभाव से भी जबरदस्त पैसा कमा रहे हैं।
विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब, जानें क्या थी वजह
दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट्स
रन मशीन कोहली भले ही सोशल मीडिया पर बहुत कमाई कर रहे हैं, मगर उनकी कमाई अब भी फुटबॉल के स्टार खिलाड़ियों से कम है। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हर इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 26 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, वहीं अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी की फीस 21 करोड़ रुपये है। इन आंकड़ों से यह साफ है कि विराट कोहली इंस्टाग्राम पर अच्छा खासा पैसा कमाने वालों की सूची में शामिल हैं, मगर अभी भी रोनाल्डो और मेसी के मुकाबले काफी पीछे हैं।



