सुबह उठते ही न करें ये 5 गलतियां, नहीं तो परिणाम होंगे बुरे
Morning Vastu Shastra: सवेरे उठते ही वास्तु के अनुसार किन चीज़ों से बचना चाहिए? जानें बंद घड़ी, झाड़ू, जूठे बर्तन और आईने से जुड़ी वास्तु शास्त्र की अहम बातें जो आपके दिन को प्रभावित कर सकती हैं।

Morning Vastu Shastra: मार्निंग टाइम हमारे दिन की शुरुआत को निर्धारित करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि दिन की शुरुआत सकारात्मक होती है तो पूरा दिन अच्छे से बीतता है। कई मर्तबा हम सुबह उठते ही कुछ ऐसी चीज़ें देख लेते हैं जो हमारे दिन की दिशा को प्रभावित कर सकती हैं। आइए जानते हैं सुबह उठने के बाद किन चीज़ों से बचना चाहिए जिनके बारे में वास्तु में विशेष ध्यान दिया गया है।
पहली गलती
सवेरे उठते ही यदि आपकी नजर किसी बंद घड़ी पर पड़ती है तो यह एक बुरा संकेत माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसी घड़ी देखने से जीवन में रुकावटें आ सकती हैं और कामों में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। यदि आपके कमरे में घड़ी खराब हो गई है तो उसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए या फिर हटा देना चाहिए।
दूसरी गलती
वास्तु शास्त्र के अनुसार सवेरे सवेरे झाड़ू और कूड़ेदान देखना भी शुभ नहीं होता। इसे घर में नकारात्मक ऊर्जा के रूप में देखा जाता है जो आर्थिक संकट का कारण बन सकता है। इसलिए इन चीज़ों को ऐसी जगह रखना चाहिए जहाँ ये सुबह उठते ही न दिखें ताकि दिन की शुरुआत सुखद हो सके।
तीसरी गलती
झाड़ू को घर में रखने के लिए वास्तु शास्त्र में दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा को सबसे उपयुक्त माना गया है। इसके अलावा झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए जैसे अलमारी स्टोर रूम या किसी कोने में। यह घर में समृद्धि और धन लाने का प्रतीक माना जाता है जब यह सही दिशा में और सही तरीके से रखा जाता है।
चौथी गलती
यदि आप सुबह उठते ही जूठे बर्तन देखते हैं तो यह घर में तनाव और कलह बढ़ा सकता है। वास्तु के अनुसार इससे घर का माहौल खराब होता है और मन में चिड़चिड़ापन आ सकता है। इस समस्या से बचने के लिए रात में ही बर्तनों को धोकर साफ कर देना चाहिए ताकि सुबह सकारात्मक शुरुआत हो।
मेहनत से कमाते हैं, फिर भी रहती है तंगी; जानें 3 आसान उपाय
पांचवी गलती
वास्तु के अनुसार सुबह उठते ही अपनी परछाई देखना भी अशुभ माना जाता है। यह दिनभर मानसिक तनाव और उलझन का कारण बन सकता है। इस कारण से यह सलाह दी जाती है कि सुबह उठते ही अपनी परछाई न देखें ताकि दिनभर आपका मन शांत रहे और आप अपने काम में सफल हो सकें।



