मेहनत से कमाते हैं, फिर भी रहती है तंगी; जानें 3 आसान उपाय

money not staying home vastu: घर की वास्तु व्यवस्था में सुधार करके धन की स्थिति में सुधार कैसे लाया जा सकता है, जानें आसान और प्रभावी वास्तु उपाय।

money not staying home vastu: कभी-कभी इंसान दिन-रात मेहनत करता है मगर फिर भी उसकी मेहनत से अर्जित पैसा टिकता नहीं है। इसके पीछे का मेन कारण घर में धन के प्रवाह को प्रभावित करने वाले वास्तु दोष हो सकते हैं। ये दोष घर की दिशा, सामान की व्यवस्था और अन्य छोटी-छोटी चीजों के कारण उत्पन्न होते हैं।

सबसे प्रभावी वास्तु उपाय

अगर आप भी महसूस कर रहे हैं कि आपके घर में पैसे की कमी हो रही है और खर्चे लगातार बढ़ रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र के कुछ सरल उपायों से आप इस समस्या का समाधान पा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे असरदार वास्तु उपायों के बारे में, जिनसे आपका पैसा टिक सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

पहला वास्तु टिप

वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा को खासकर लक्ष्मी का स्थान माना गया है। यदि इस दिशा में कोई अव्यवस्था है, जैसे कि टॉयलेट, कचरा, जूते-चप्पल या भारी सामान रखा हो, तो धन का प्रवाह रुक सकता है। इस दिशा को हमेशा साफ और खुला रखें। आप यहां तुलसी का पौधा, मनी प्लांट या लोटस फूल का गमला रख सकते हैं। इसके अलावा इस दिशा में लाल रंग का इस्तेमाल करने से बचें। इसी दिशा में पानी का पात्र रखने से धन की स्थिति में सुधार हो सकता है।

दूसरा उपाय

वास्तु में बाथरूम और किचन को धन हानि का प्रमुख कारण माना गया है। बाथरूम को उत्तर-पूर्व, पूर्व या ईशान दिशा में नहीं होना चाहिए। किचन हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए, जिसे आग्नेय कोण कहा जाता है। बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखें और ढक्कन को नीचे रखें। किचन में गैस स्टोव और सिंक के बीच पर्याप्त दूरी रखें (कम से कम 3-4 फीट)। इन उपायों से घर में अनावश्यक खर्चों से बचाव हो सकता है।

रथ सप्तमी से पहले गैस-चूल्हे की पूजा क्यों की जाती है, जानें इसके पीछे का विज्ञान

तीसरा उपाय

घर में तिजोरी या लॉकर का सही स्थान भी वास्तु के अनुसार बहुत जरूरी है। तिजोरी को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इसके सामने कभी भी शीशा या दर्पण नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह धन के प्रवाह को नुकसान पहुंचा सकता है। तिजोरी को कभी भी खाली न छोड़ें। उसमें हमेशा कुछ पैसे, सोने या चांदी के गहने रखें। इसके साथ ही श्री यंत्र, लक्ष्मी यंत्र या कवच रखने से धन की स्थिति में स्थिरता आ सकती है।

Related Articles

Back to top button