ग्रेजुएशन अब होगा आसान; सरकार उठाएगी पढ़ाई का खर्च, बस पूरी करनी होगी ये शर्तें

PM Vidyalakshmi Yojana: छात्रों को 15 लाख रुपये तक के शिक्षा लोन, ब्याज में छूट और बिना जमानत के लोन का अवसर। जानें पूरी जानकारी।

PM Vidyalakshmi Yojana: अगर आप भारत में हायर स्टडी करने की सोच रहे हैं मगर वित्तीय समस्याओं के कारण इसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं। भारत सरकार ने एक ऐसी योजना शुरू की है जो न सिर्फ छात्रों को शिक्षा का अवसर देती है बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने का रास्ता खोलती है। ये योजना है प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना जो छात्रों को बिना किसी जमानत के कर्ज मुहैया कराएगी और ब्याज में छूट भी देगी।

क्या है पीएम विद्या लक्ष्मी योजना (pm vidyalakshmi yojana kya hai )

ये योजना खासकर उन छात्रों के लिए है जो योग्य होने के बावजूद अपनी शिक्षा को आर्थिक कारणों से पूरा नहीं कर पा रहे हैं। 2024 में शुरू की गई इस योजना के तहत छात्रों को 15 से 16 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन मिल सकता है। यदि आप 10 लाख रुपये तक का लोन लेते हैं तो आपको केवल 3% ब्याज देना होगा। इस लोन पर सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का भी फायदा मिलेगा, जिससे छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन मौका बन गया है।

योजना की खूबी

  • बिना गारंटी लोन: छात्रों को टॉप 860 शिक्षा संस्थानों से लोन मिलने पर गारंटर या जमानत की आवश्यकता नहीं होगी।
  • सरकार की ओर से 75% क्रेडिट गारंटी: यदि लोन राशि 7.5 लाख रुपये है, तो सरकार 75% तक की क्रेडिट गारंटी प्रदान करेगी।
  • ब्याज में छूट: जिन परिवारों की वार्षिक आय ₹4.5 लाख तक है, उन्हें ब्याज में 100% छूट मिलेगी। इसके अलावा, ₹8 लाख से ₹10 लाख वार्षिक आय वाले परिवारों को 3% ब्याज दर पर लोन मिलेगा।
  • लोन की चुकौती की अवधि: इस लोन की चुकौती की अवधि 15 साल तक हो सकती है।
  • महिला छात्रों को प्राथमिकता: इस योजना में महिला छात्रों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि वे शिक्षा में और अधिक भागीदारी कर सकें।

लाभ पाने के लिए पूरी होनी चाहिए ये शर्तें

इस योजना का लाभ उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिन्होंने मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थानों में दाखिला लिया है। इसके अलावा छात्रों को शिक्षा में अच्छे परिणाम हासिल करने होंगे और किसी भी सरकारी योजना के तहत किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं करनी चाहिए। अप्लाई करने के लिए पीएम विद्या लक्ष्मी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जहां छात्र लॉगिन करके अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट आदि अपलोड करने होंगे।

ब्याज छूट और शिकायत निवारण प्रक्रिया

यदि छात्र लोन के लिए पात्र पाए जाते हैं तो वे ब्याज में छूट का लाभ भी उठा सकते हैं। इसके लिए छात्र को पीएम विद्या लक्ष्मी पोर्टल पर जाकर अपनी आय संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अगर किसी छात्र को योजना से संबंधित कोई समस्या आती है तो वे पोर्टल पर ग्रीवेंस सेक्शन में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहां, वे अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं और यूनिक आईडी भी प्राप्त कर सकते हैं।

बेटियों को मिलेंगे 50 हजार रुपये; 6 किस्तों में मिलेगी आर्थिक मदद, यहां पढ़ें पूरी प्रक्रिया

ये लोग नहीं कर सकते आवेदन

यदि कोई छात्र शैक्षिक कारणों से बाहर किया गया हो या पढ़ाई बीच में छोड़ दी हो, तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता। इसके अलावा, जो छात्र पहले से किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं, उन्हें भी ये योजना उपलब्ध नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button